Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम पहुंचे कांग्रेस नेता कमलनाथ, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात

धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा, भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है. बाबासाहेब डॉ भीम राव अंबेडकर ने संविधान बनाया. यह भारत का संविधान है.

अंधविश्वास फैलाने और पर्चा लिखकर भक्तों पर चत्कार करने को लेकर विवादों में आये बागेश्वार धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को बागेश्वर धाम का दौरा किया और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की.

महाराज जी ने मुझे आशीर्वाद दिया: कमलनाथ

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, मैंने छिंदवाड़ा में 101 फीट से अधिक ऊंचाई का हनुमान मंदिर बनवाया है. आज मैं यहां भगवान हनुमान की पूजा करने आया हूं. उन्होंने कहा, महाराज जी सभी को आशीर्वाद देते हैं और मुझे भी आशीर्वाद दिया. इस दौरे उन्होंने शिवराज सिंह चौहाण सरकार पर तगड़ा हमला किया. कमलनाथ ने कहा, आज मध्य प्रदेश में जो चुनौतियां हैं , आइए हम इन सभी का सामना करें. एक साथ कई चुनौतियां हैं.

धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने वाले बयान पर क्या बोले कमलनाथ

धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा, भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है. बाबासाहेब डॉ भीम राव अंबेडकर ने संविधान बनाया. यह भारत का संविधान है.

Also Read: Kanpur: स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस के बाद धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना, बताया पाखंडी

हिंदू राष्ट्र निर्माण को लेकर बागेश्वर धाम में महायज्ञ

मालूम हो हिंदू राष्ट्र निर्माण को लेकर बागेश्वर धाम में 13 फरवरी से 18 फरवरी तक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 18 फरवरी को बागेश्वर धाम जाएंगे.

क्यों विवादों में हैं धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सबसे पहले उस समय विवादों में आये जब उन्होंने 18 जनवरी को रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बयान दिया था. उन्होंने उस समय कहा था कि जहां-जहां धर्मांतरण हो रहा है वो वहां रामकथा सुनाने जा रहे हैं. शास्त्री के इस बयान के बाद राजनीति भी शुरू हो गयी, तो उनके खिलाफ अंध विश्वास भी फैलाने का आरोप लगने लगा. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है. समिति ने बाबा पर जादू-टोना और अंधश्रद्धा फैलाने का आरोप लगाया. समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने कहा, दिव्य दरबार और प्रेत दरबार के नाम पर धीरेंद्र शास्त्री जादू-टोना को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने बाबा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, धर्म के नाम पर धीरेंद्र शास्त्री लोगों को लूटने की कोशिश में लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >