क्या पूर्व सीएम शिवराज सिंह को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! दिल्ली में आज जेपी नड्डा से होगी मुलाकात

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान दिल्ली दौरा कर रहे हैं. सोमवार को उन्होंने बताया था कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें दिल्ली बुलाया है इसलिए उनसे मिलने वो जा रहे हैं. वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी मंगलवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं. जेपी नड्डा ने उन्हें मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया है. एमपी चुनाव के रिजल्ट आने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा होगा. इससे पहले सोमवार को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाया है. वहीं, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि प्रदेश में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से राज्य में पीढ़ीगत बदलाव हुआ है.

नहीं पता किन मुद्दों पर होगी चर्चा- शिवराज सिंह चौहान
दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उनकी किन मुद्दों पर बात होगी इस सवाल पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन, ‘पार्टी अध्यक्ष ने मुझे बुलाया है तो मैं उनसे मिलने जा रहा हूं’. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने करीब 17 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा की है. इससे मैं संतुष्ट हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं राज्य के विकास के लिए काम कर सका और लोगों की सेवा कर सका. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में उनके कार्यकाल से भी बेहतर काम हो.

दिल्ली नहीं जाना चाहते थे चौहान
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद चौहान का यह पहला दिल्ली दौरा है. हालांकि चुनाव नतीजे आने के बाद उन्होंने कहा था कि वो दिल्ली नहीं जाएंगे. लेकिन सोमवार को उन्होंने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें दिल्ली बुलाया है इसलिए उनसे मिलने वो जा रहे हैं. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वो कुछ मांगने दिल्ली नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा था कि अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर है मर जाना. हालांकि इस बीच मीडिया हलकों में चर्चा तेज है कि पार्टी उन्हें केंद्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.

बुधनी का विकास करना कर्तव्य- शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह ने मीडिया के सामने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी का विकास करना उनका कर्तव्य है. पूर्व सीएम ने कहा कि लोगों ने उनके प्रचार किए बिना ही उन्हें निर्वाचित किया है. ऐसे में उनका पहला कर्तव्य है कि वो बुधनी के विकास पर ध्यान दें. पार्टी को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी एक मिशन है. उन्होंने यह भी कहा कि जब आप किसी मिशन के तहत काम करते हैं, तो आप अपने लिए कोई भूमिका तय नहीं करते हैं. पार्टी जहां भी निर्णय लेगी, मैं काम करूंगा. लेकिन मैं पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और बच्चों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखूंगा. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Tamil Nadu: फंसे रेल यात्रियों का हेलीकॉप्टर से हो रहा रेस्क्यू, मौसम विभाग का अलर्ट, आज भी होगी आफत की बारिश!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >