राहुल गांधी रोक दें भारत जोड़ो यात्रा, जानें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने क्यों कही ये बात

Bharat Jodo Yatra: फ्रांसिस्को सरडीन्हा ने कहा है कि बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की चुनाव में जीत दर्ज कर सकती है. ऐसे में उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा है कि वो गुजरात और हिमाचल प्रदेश जाये और लोगों से वोट की अपील करें.

Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फ्रांसिस्को सरडीन्हा ने सलाह देते हुए कहा है कि राहुल गांधी को फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि यात्रा छोड़ उन्हें हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस पार्टी का प्रचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो बीजेपी का विपक्ष बन सकती है.

बीजेपी के खिलाफ राहुल ही हो सकते हैं खड़ा: फ्रांसिस्को सरडीन्हा ने कहा है कि बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की चुनाव में जीत दर्ज कर सकती है. ऐसे में उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा है कि वो गुजरात और हिमाचल प्रदेश जाये और लोगों से वोट की अपील करें. बीजेपी के खिलाफ वो ही जनता को एकमत कर सकते हैं.

40 दिन से भारत जोड़ो यात्रा पर है राहुल गांधी: राहुल गांधी बीते 40 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा की कमान संभाले हुए हैं. फिलहाल वो कर्नाटक के बेल्लारी में हैं.  गौरतलब है कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो अभियान चला रहे हैं. इसी को लेकर वो कर्नाटक में है. इधर गुजरात और हिमाचल प्रदेश सिर पर है. ऐसे में कांग्रेस नेता फ्रांसिस्को सरडीन्हा ने उन्हें प्रचार अभियान में जुड़ने की सलाह दी है.

बता दें, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भी कर दी है. बीजेपी, आम आदमी पार्टी समेत कई और राजनीतिक दल चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है. बहरहाल राहुल गांधी को फ्रांसिस्को सरडीन्हा ने सलाह तो दे दी है लेकिन उनकी बात पर राहुल गांधी कितना एक्शन लेते है ये देखने वाली बात होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >