18th Lok Sabha का पहला सत्र 24 जून से, सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ, स्पीकर का चुनाव भी होगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी और अपनी सरकार की प्राथमिकताएं भी बताएंगी

18th Lok Sabha : नवगठित 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है. संसद के इस विशेष सत्र में लोकसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. साथ ही लोकसभा के नए स्पीकर का चुनाव भी इसी सत्र के दौरान होगा. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी है. वहीं राज्यसभा का सत्र 27 जून से होगा और तीन जुलाई तक चलेगा. लोकसभा का सत्र राज्यसभा से तीन दिन पहले शुरू होगा, लेकिन दोनों सदन की कार्यवाही तीन जुलाई को ही समाप्त होगी. संसद के इस सत्र के दौरान राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी और अपनी सरकार की प्राथमिकता भी बताएंगी.

मंत्रिमंडल का परिचय कराया जाएगा

गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा के गठन हो चुका है और चार जून को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे. नौ जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है और इस सत्र में प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल का परिचय दोनों सदन से कराएंगे. साथ ही कुछ मुद्दों पर सदन में चर्चा भी संभव है. 18वीं लोकसभा में कुल 543 सदस्य चुनकार आएं हैं, जिनमें सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है, जिसके 240 सदस्य चुनकर आएं हैं और उन्हें कुल 63 सीटों का नुकसान हुआ. वहीं दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है, जिसे 99 सीटें मिली हैं और पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले में इन्हें 47 सीटों का लाभ हुआ है.

Also Read : Jammu Kashmir: डोडा में आतंकी हमला, फायरिंग में एक आतंकी ढेर, पांच जवान घायल

चंद्रबाबू नायडू लेंगे सीएम पद की शपथ, डिप्टी सीएम बन सकते हैं पवन कल्याण, पीएम मोदी समेत कई नेता होंगे शामिल

हरभजन सिंह ने नस्लवादी मजाक को लेकर पूर्व पाक खिलाड़ी को लताड़ा, जानें पूरी वजह

समाजवादी पार्टी ने रिकाॅर्ड जीत दर्ज की

वहीं 18वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी ने रिकाॅर्ड सीट अर्जित किए हैं, पार्टी को इस चुनाव में यूपी में 37 सीटें मिली हैं. उसे 32 सीटों का फायदा हुआ है. टीएमसी को 29 सीटें मिली हैं और उसे सात सीटों का फायदा हुआ है. डीएमके को 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है और दो सीट का उन्हें फायदा हुआ है. बीजेपी को सरकार बनाने में मदद करने वाली एनडीए की सहयोगी पार्टियों में से टीडीपी को 16 और जेडीयू को 12 सीटें हासिल हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >