अमरनाथ गुफा की पहली तस्वीर आयी सामने, 21 जुलाई से यात्रा

अमरनाथ गुफा की पहली तस्वीर आयी सामने, 21 जुलाई से यात्रा

जम्मू : जम्मू-कश्मीर स्थित बाबा अमरनाथ की यात्रा को शुरू करने के लिए इस साल कोरोना की वजह से काफी उहापोह की स्थिति बना रही है. फिलहाल, यह फैसला किया गया है कि इस साल की यात्रा को सीमित यात्रियों के साथ महज 15 दिनों के लिए करने की इजाजत दी जायेगी.

इस बीच, अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी के शिवलिंग की पहली तस्वीर सामने आयी है. इस साल सर्दियों में हुई जबरदस्त बर्फबारी की वजह से अमरनाथ गुफा में शिवलिंग का आकार बहुत बड़ा बना है. इस बार 21 जुलाई से लेकर तीन अगस्त तक यात्रा को करने की इजाजत दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >