First CM Of Delhi: विदेश में जन्मा दिल्ली का सबसे यंग CM कौन? जिसने गांधी जी के आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

First CM Of Delhi: दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव प्रदेश के सबसे यंग और लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे. इनका मुख्यमंत्री बनना भी काफी संयोग से भरा था

First CM Of Delhi: दिल्ली की सियासत में कई ऐसे मुख्यमंत्री आए जिन्होंने प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया . लेकिन बहुत कम लोग होंगे जिनको दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री का नाम याद हो. दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री का नाम था चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव. ये बात 1952 की है जब दिल्ली में अंतरिम सरकार हुआ करती थी. चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव काँग्रेस के बड़े नेता थे और उस व्यक्त उनकी उम्र मात्र 34 साल थी.

विदेश में हुआ था चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव का जन्म

दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव का जन्म भारत में नहीं बल्कि केन्या में हुआ था. इनके पूर्वज हरियाणा के रेवाड़ी के निवासी थे. चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव का जन्म साल 1918 में हुआ था बाद वो दिल्ली लौट आए थे. आपको जान कर हैरानी होगी कि चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव ने गांधी जी के साथ भारत छोड़ो आंदोलन में भी भागीदारी निभाई थी.

केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव(First CM Of Delhi)

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव दो बार लकसभा के सदस्य भी रह चुके थे. इनको केंद्र में कृषि और खाद्य जैसे यहां विभागों की जिम्मेदारी भी दी गई थी. चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव को सादगी के लिए जाना जाता था और इनकी लोकप्रियता दिल्ली के इलाके में खूब थी. इनको दिल्ली में शेर एक दिल्ली के नाम से भी जाना जाता था.

Also Read… Delhi Election 2025: BJP दिल्ली में 27 सालों के सियासी वनवास को कैसे कर सकती है समाप्त? पढ़ें पूरी खबर

संयोग से बने थे पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री

चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव का पहली बार मुख्यमंत्री बनना संयोग था. 1952 में जब कांग्रेस बहुमत में आई तो वो देशबंधु गुप्ता को मुख्यमंत्री बना रही थी लेकिन शपथ से पहले ही अचानक उनका एक्सीडेंट हो गया और उनकी मृत्यु हो गई. जिसके बाद चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव को मात्र 34 वर्ष में दिल्ली का कमान दे दिया गया.

Also Read… BJP vs Congress: ‘राहुल गांधी ने गुंडों की तरह व्यवहार किया’, कांग्रेस पर बीजेपी का जोरदार अटैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >