राहुल गांधी ने मांगी थी FIR, अगले ही दिन उन्हीं पर दर्ज हो गया केस, खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़

हल्द्वानी पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जानें क्या है पूरा मामला.

मल्लिकार्जुन खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में ऐसा राजनीतिक ट्विस्ट आया है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. राहुल गांधी ने 29 अगस्त को इस मामले में दोषियों के खिलाफ FIR की मांग की थी. इसके अगले ही दिन राहुल गांधी के खिलाफ ही FIR दर्ज हो गई. हल्द्वानी पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 196 और 299 और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(q) के तहत मामला दर्ज किया है.

क्या है पूरा विवाद?

मामला 11 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ से जुड़ा है. खरगे ने 8 अगस्त को इसी मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित किया था. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके दलित होने की वजह से रैली के बाद मैदान का ‘शुद्धिकरण’ कराया गया. हालांकि, बीजेपी और आयोजन से जुड़े लोगों ने आरोपों से इनकार किया था. उनका कहना था कि मैदान की सफाई के बाद धार्मिक अनुष्ठान किया गया था.

ये भी पढ़ें: अमृत भारत योजना से संवर रहे रांची मंडल के 15 स्टेशन, 132.5 करोड़ से हो रहा है कायाकल्प

राहुल गांधी पर क्या आरोप?

FIR अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुई है. शिकायतकर्ता ने खुद को वाल्मीकि समुदाय का सदस्य बताते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 29 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना को बिना सत्यापन के छुआछूत और दलितों के खिलाफ अपराध से जोड़ दिया. शिकायत में कहा गया कि इससे समुदाय की छवि प्रभावित हुई और सामाजिक तनाव पैदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: गया जी: थानेदार के नाम पर अवैध वसूली, चौकीदार के बेटे पर शिकंजा, ऐसे खुला राज

राहुल गांधी ने कार्रवाई की मांग की थी

राहुल गांधी ने FIR दर्ज होने से एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने कथित ‘शुद्धिकरण’ को छुआछूत से जोड़ते हुए दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >