Farrukhabad Blast: फर्रुखाबाद के एक कोचिंग सेंटर में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल

Farrukhabad Blast: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक धमाके की खबर आ रही है. शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में धमाका होने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए.

Farrukhabad Blast: फर्रुखाबाद के एक कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि यह विस्फोट संभवतः बेसमेंट में स्थित सेप्टिक टैंक में अत्यधिक मात्रा में मीथेन गैस के कारण हुआ.

विस्फोट कैसे हुई इसकी हो रही जांच: एसपी

फर्रुखाबाद की एसपी आरती सिंह ने बताया, “हमें दोपहर करीब 3.19 बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र से संबंधित सूचना मिली. प्रथम दृष्टया यह एक कोचिंग संस्थान लगता है और इसके बेसमेंट में एक सेप्टिक टैंक है. वहां मीथेन के कारण विस्फोट हुआ. वहां एक स्विच बोर्ड भी मिला है, संभवतः उसी के कारण विस्फोट हुआ. 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की मौत हो गई है और 5 का इलाज चल रहा है. जांच की जा रही है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >