Farmer Protest: हिरासत में पंधेर-डल्लेवाल समेत कई किसान नेता, शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली कराने की मुहिम

Farmer Protest: पंजाब पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई और किसान नेताओं को बुधवार गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने किसानों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद शंभू और खनौरी धरना स्थलों की ओर जा रहे थे.

Farmer Protest: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के बाद शंभू और खनौरी बॉर्डर जाने के दौरान पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लिया. पंढेर और डल्लेवाल के अलावा पुलिस ने अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह समेत कई और किसान नेताओं को भी हिरासत में लिया है. किसान नेता गुरमीत सिंह मंगत ने यह चिंता जाहिर की है कि पंजाब पुलिस पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित दो शंभु और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारियों को हटा सकती है. इधर, पंजाब पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों की ओर से बनाए गए अस्थायी ढांचों पर बुलडोजर चलाया है. शंभू बॉर्डर से भी किसानों को हटाया जा रहा है.

पुलिस ने की थी भारी बैरिकेडिंग

इधर, केंद्रीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की जब किसान नेता चंडीगढ़ से मोहाली में दाखिल हुए. किसानों को उनके गंतव्य की ओर जाने से रोकने के लिए मोहाली में भारी बैरिकेडिंग पुलिस ने की थी. किसान नेता मंगत ने कहा कि पंधेर और डल्लेवाल के अलावा अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटरा और मंजीत सिंह राय को हिरासत में लिया गया है. शंभू और खनौरी सीमा पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. विभिन्न जिलों से पुलिसकर्मियों को शंभू और खनौरी सीमा चौकियों के पास तैनात किया गया है. यहां संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा पिछले साल फरवरी से आंदोलन कर रहे हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : अजातशत्रु के बेटे उदयिन ने की थी पटालिपुत्र की स्थापना, लेकिन अन्य शासक निकले नाकाबिल

Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

केंद्र और किसान नेताओं ने की बैठक

इससे पहले किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच नये दौर की बैठक हुई. तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा “वार्ता जारी रहेगी और अगली बैठक चार मई को होगी. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई. चर्चा सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से हुई. किसानों से बातचीत जारी रहेगी.” किसानों और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच पिछली बैठक 22 फरवरी को हुई थी.

4 मई को होगी अगली मीटिंग

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल समेत पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्यिां ने भी बैठक में हिस्सा लिया था. बातचीत से पहले किसान नेता पंधेर ने कहा था कि किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनके समस्या का समाधान करेगी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था “हम सकारात्मक सोच के साथ बैठक के लिए यहां आए हैं. बैठक में कुछ निर्णय होना चाहिए. हमें उम्मीद है कि एमएसपी गारंटी कानून पर गतिरोध समाप्त होगा और बातचीत आगे बढ़ेगी.”

क्या है किसानों की मांग

प्रदर्शनकारी किसान साल 13 फरवरी 2024 से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. किसान एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, किसानों और कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं, किसानों के खिलाफ पुलिस मामलों को वापस लेने, उत्तर प्रदेश में 2021 लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और 2020-21 में पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >