क्या सच में भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर शिवानी पाकिस्तान में हुई गिरफ्तार?क्या है सच्चाई जानें

Fact Check: पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल द्वारा एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना की महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है. वीडियो में किए गए इस दावे के पीछे की सच्चाई जानने के लिए इस रिपोर्ट पढ़ें.

Fact Check: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार हमले जारी है. इसी दौरान बार-बार अशांति फैलाने के मकसद से पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार फेक वीडियो शेयर किया जा रहा है. ऐसा ही एक वीडियो सामने है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना की महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है. वीडियो में बताया जा रहा है कि शिवानी जब पाकिस्तान में फाइटर जेट से कूदीं, तभी पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया.

हालांकि आपको बता दें कि यह वीडियो फेक है. इस वीडियो के सामने आने के बाद PIB ने इसकी जांच की, जिससे पता चला कि यह वीडियो फेक है. पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल से ये वीडियो केवल लोगों के बीच अशांति और डर का माहौल बनाने के लिए लगातार शेयर किए जा रहे हैं. इसलिए जरूरी है कि सेना से जुड़ी किसी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें. इसके साथ ही केवल विश्वसनीय स्रोत की खबरों पर विश्वास करें.

यह भी पढ़े: S-400 : एस-400 को लेकर पाकिस्तान फैला रहा है झूठ, सेना ने कहा– हमने पाक के 4 एयरबेस तबाह किए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >