Fact Check: सियालकोट पर भारतीय वायुसेना ने कर दिया हमला! सोशल मीडिया पर Viral Video है 11 महीने पुराना

Fact Check: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गयी है. इस बीच कुछ लोग जान-बूझकर गलत संदर्भ के साथ कुछ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के सियालकोट में एक एफ-16 जेट को मार गिराया है. क्या यह वायल वीडियो सच है. प्रभात खबर ने इसका फैक्ट चेक किया है. जानें क्या है इस Viral Video का सच.

Fact Check: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 2 विदेशी समेत कुल 26 पर्यटकों की बर्बर हत्या के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है. मीडिया में बार-बार कहा जा रहा है कि इस हमले का बदला लेने के लिए भारत कभी भी कोई बड़ा एक्शन कर सकता है. इसी चर्चा के बीच सोशल मीडिया में कई वीडियो को गलत परिदृश्य में वायरल किया जाने लगा है. सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें दिख रहा है कि किसी पहाड़ी पर आग लगी है. कोई विमान जल रहा है. धुआं का गुबार उठ रहा है. इसके साथ एक पोस्ट लिखा गया है, जिसमें कहा गया है, ‘सियालकोट का आसमान ऐसा दिख रहा है. इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के एफ-16 जेट को मार गिराया है! और वे लोग सोच रहे हैं कि वे भारतीय वायुसेना का मुकाबला कर सकते हैं.’

इंडो पाक वार के हैंडल से जारी हुआ भड़काऊ वीडियो पोस्ट

यह पोस्ट है इंडो पाक वॉर (INDO PAK WAR 🇮🇳🇵🇰 @INDOPAK_WAR) के हैंडल से. इसमें दिख रहा है कि ऊंची जगह पर आग लगी है और धुआं उठ रहा है. इस वीडियो को भारत की ओर से पाकिस्तान पर हमले के रूप में प्रचारित किया जा रहा है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) की टीम ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया, तो इसका पूरा सच सामने आ गया.

सुखोई दुर्घटना के पुराने वीडियो को सियालकोट पर हमला का बताकर किया जा रहा शेयर

प्रभात खबर के फैक्ट चेक में यह वीडियो 11 महीने पुराना निकला. गूगल रिवर्स सर्च की मदद से हमने सबसे पहले इस वीडियो को खोजना शुरू किया. हमें इसी तरह के कई वीडियो मिले. कुछ वीडियो 11 महीने पुराने थे, तो कुछ 9 महीने पुराने. एक वीडियो एक दिन पुराना भी मिला. इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. इसमें लिखा है, ‘भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के जेएफ-17 फाइटर जेट को मिट्टी में मिला दिया.

11 जून 2024 को नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था सुखोई

इसके पहले के वीडियो को हमने चेक किया, तो हमें ‘द हिल्स टाइम्स का 11 जून 2024 का एक ऐसा ही वीडियो मिला. इस वीडियो के साथ पोस्ट किया गया था, ‘भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट सुखोई महाराष्ट्र के नासिक में क्रैश हो गया है. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले जेट के पायलट और को-पायलट सुरक्षित विमान से कूद गये. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.’ इसका वीडियो यहां देखें.

10 महीने पहले भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था दुर्घटनाग्रस्त सुखोई का वीडियो

हमें 10 महीने पुराना एक और वीडियो मिला, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था. उसकी हेडिंग है- इंडियन एयरफोर्स सुखोई फाइटर जेट क्रैश्ड इन नासिक, महाराष्ट्र यानी भारतीय वायुसेना का सुखोई जेट महाराष्ट्र के नासिक में क्रैश हो गया है.

महाराष्ट्र के अखबार की वेबसाइट के लिंक ने भी हुई सुखोई के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि

सर्च के दौरान हमें महाराष्ट्र से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र लोकमत की वेबसाइट का एक लिंक मिला. 4 जून 2024 के इस लिंक का हेडलाइन है – Nashik Plane Crash Indian Air Forces Sukhoi 30 Aircraft Crashes No Casualties (Watch Video). इस समाचार को 4 जून 2024 को दोपहर 2:31 बजे पोस्ट किया गया था. इसमें बताया गया था कि भारतीय वायुसेना का एक विमान नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. यह विमान पिंपलगांव के शिरसगांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पाकिस्तान के किसी समाचार पत्र या वेबसाइट में सियालकोट में एफ-16 जेट को मार गिराने की खबर नहीं

एक जिम्मेदार मीडिया हाउस होने के नाते हमने पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्रों की वेबसाइट्स को चेक किया. भारत के तमाम बड़े समाचार पत्रों और वेबसाइट्स को चेक किया. कहीं भी हमें पाकिस्तान पर हमले से जुड़ी सूचना नहीं मिली. हमें ऐसा कोई वीडियो भी नहीं मिला, जो इसकी पुष्टि कर सके कि यह वीडियो सियालकोट का है. तमाम इन्वेस्टिगेशन के बाद हमने पाया कि भारत में हुए एक विमान दुर्घटना के पुराने वीडियो को गलत तरीके से और गलत संदर्भ में प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के फैक्ट चेक में यह वीडियो फेक साबित हुआ. यह वीडियो भारतीय वायुसेना के सुखोई विमान के दुर्घनाग्रस्त होने के बाद का पुराना वीडियो है, न कि सियालकोट पर भारतीय वायुसेना के हमले का.

इसे भी पढ़ें

मई दिवस से पहले टीएसपीसी के पोस्टर ने मचाया हड़कंप, सशस्त्र आंदोलन तेज करने का किया आह्वान

Caste Census: जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

National Security Advisory Board: मोदी सरकार ने NSAB में किया बड़ा बदलाव, आलोक जोशी बने अध्यक्ष

Jharkhand New Electricity Tariff: झारखंड में बिजली हुई महंगी, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपए, किसानों को बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >