Exit Poll 2024 Maharashtra : साल 2019 में कितने सही साबित हुए थे महाराष्ट्र चुनाव के एग्जिट पोल ?

Exit Poll 2024 Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों का अब इंतजार है. इससे पहले आए एग्जिट पोल में प्रदेश में महायुति गठबंधन की सरकार बनते हुए दिखाया गया है. जानें पिछली बार एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए थे.

Exit Poll 2024 Maharashtra : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. आइए इस बीच पिछले चुनाव के एग्जिट पोल पर नजर डालते हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी में साल 2019 में एग्जिट पोल काफी हद तक सही साबित हुए थे.

2019 के एग्जिट पोल में क्या जताई गई थी संभावना?

साल 2019 में, एबीपी न्यूज एग्जिट पोल में बताया गया था कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को राज्य की 288 सीटों में से 210 सीटें मिल सकती है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 63 सीटें दी गई थीं. इंडिया टुडे के अनुसार, 6 एग्जिट पोल के आधार पर ‘पोल ऑफ पोल्स’ की संभावना में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 213 जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 61 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी. चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 105 सीटें मिलीं थीं. शिवसेना को 56 सीटें मिलीं थीं. दोनों ने इस साल साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इससे तत्कालीन एनडीए की कुल सीटें 161 हो गईं. कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिलीं, यानी कुल 98 सीटें इस गठबंधन को आई.

Read Also : Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में बीजेपी+ को 186 सीट देने वाला एग्जिट पोल कौन? देखें आंकड़े

Exit Poll 2024 : इस खास बात पर नजर डाल लें

  1. चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से हाथ मिला लिया था.
  2. शिवसेना इसके बाद दो धड़ों में बंट गया था.
  3. 2023 में एनसीपी का विभाजन हो गया क्योंकि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से अलग हो गए.
  4. शिवसेना (शिंदे गुट) , एनसीपी (अजित पवार गुट) महायुति के साथ हैं.
  5. शिवसेना (उद्धव गुट) , एनसीपी (शरद पवार गुट) एमवीए के साथ हैं.

Exit Poll Maharashtra : इस बार महाराष्ट्र में क्या है संभावना?

  1. ‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 150-170 तथा एमवीए को 110-130 सीट मिल सकती हैं.
  2. ‘लोकशाही मराठी-रुद्र’ के सर्वे में कहा गया है कि महाराष्ट्र में महायुति 128-142 सीट हासिल करके एक बार सत्ता में बरकरार रह सकती है. एमवीए को 125-140 सीट तथा अन्य को 18-23 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.
  3. ‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति को 137-157 तथा एमवीए को 126-146 सीट हासिल हो सकती हैं.
  4. ‘पीपुल्स पल्स’ के सर्वे का आकलन है कि महायुति 175-195 सीट हासिल करके प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी. वहीं, एमवीए को 85-112 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.
  5. ‘चाणक्य स्ट्रैटजीज’ के एग्जिट पोल में एक बार फिर से महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है. इसके अनुसार, महायुति को 152 से 160 सीट मिल सकती हैं. महाविकास अघाडी को 130 से 138 सीट मिलने की संभावना जताई गई है.
    (इनपुट न्यूज एजेंसी पीटीआई से लिया गया है)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >