एयर होस्टेस बनी ड्रग्स की ‘कूरियर’, गुजरात से मुंबई तक पहुंचा रही थी 30 लाख का नशा

गुजरात से मुंबई तक नशे की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश का सोमवार (24 अगस्त) को पर्दाफाश हुआ. सूरत क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कार के जरिए वडोदरा से मुंबई बड़ी मात्रा में एमडी यानी मेफेड्रोन ले जाया जा रहा है. जानें क्या हुआ उसके बाद.

गुजरात के वडोदरा से मुंबई तक करीब 30 लाख रुपये की ड्रग्स पहुंचाने की कोशिश के आरोप में एक पूर्व एयर होस्टेस और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की जांच में पता चला कि महिला कथित तौर पर लंबे समय से ड्रग्स के कारोबार से जुड़ी हुई थी. दोनों पर नशे की खेप मुंबई पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप है.

सूरत क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि वडोदरा से मुंबई एक कार में बड़ी मात्रा में एमडी यानीमेफेड्रोन ड्रग्स ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई और संदिग्ध कार की तलाश शुरू की. इसके बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक टोल प्लाजा के पास कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिससे अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के मामले का खुलासा हुआ.

ड्रग्स पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग और कंटेनर भी कार से मिले

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कार की तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 977 ग्राम ड्रग्स मिली. उस समय कार में पूर्व एयर होस्टेस मानसी सैयद (41) और उसका कथित साथी सोहेल सुलेमान शेख (20) मौजूद थे. पुलिस ने उनके पास से कई मोबाइल फोन भी बरामद किए. इसके अलावा ड्रग्स पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग और कंटेनर भी कार से मिले.

मानसी सैयद और सोहेल शेख गिरफ्तार

पूछताछ के बाद पुलिस ने मानसी सैयद और सोहेल शेख को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने बताया कि उन्होंने मुंबई से एक कार किराये पर ली थी और ड्रग्स लेने के लिए वडोदरा गए थे. वहां वडोदरा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला ने उन्हें नशे की खेप दी थी. जांच में यह भी सामने आया कि मुंबई पहुंचने के बाद ड्रग्स को छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर अलग-अलग लोगों तक पहुंचाया जाना था.


ये भी पढ़ें: Gumla News: जब नशे ने बिगाड़ा गांव का माहौल, तो ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान, पुलिस से लगाई गुहार

पुलिस के मुताबिक, मुंबई पहुंचने के बाद ड्रग्स को 5 से 10 ग्राम के छोटे पैकेट में बांटकर मांग के हिसाब से अलग-अलग लोगों को बेचने की योजना थी. दोनों आरोपी मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहते हैं और एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं. पुलिस अब इस मामले में ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >