Election Dates Announcement : 5 राज्यों में चुनाव तारीखों की हुई घोषणा, जेपी नड्डा ने कहा-हम फिर जीतेंगे

Election Dates Announcement : निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे तारीखों का ऐलान करने वाला है जिसपर सभी की नजर टिकी हुई है. विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
11:52 PM. 8 Jan 22 6:22 PM. 8 Jan

जेपी नड्डा ने कहा-हम फिर जीतेंगे

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमें इन चुनावों में जनता का प्यार फिर मिलेगा और हम चुनाव जीतेंगे.

11:52 PM. 8 Jan 22 6:22 PM. 8 Jan

पहले चरण का मतदान 10 फरवरी और सातवें का सात मार्च 

पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, दूसरा 14 फरवरी,तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, पांचवां 27 फरवरी, छठा 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होगा.

11:52 PM. 8 Jan 22 6:22 PM. 8 Jan

कोरोना से डरने की जरूरत नहीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों को आश्वस्त किया कि कोरोना से डरें नहीं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर मतदान करें. उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होंगे. सभी को सावधान रहने की जरूरत है.

11:52 PM. 8 Jan 22 6:22 PM. 8 Jan

राजनीतिक दलों के लिए एडवाइजरी जारी होगी

चुनाव आयोग कहा कि कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर राजनीतिक दलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इसलिए चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के लिए एडवाइजरी जारी करेगी, जिसमें यह बताया जायेगा कि राजनीतिक दल क्या करें और क्या ना करें.

11:52 PM. 8 Jan 22 6:22 PM. 8 Jan

10 फरवरी से शुरू होगा मतदान, 10 मार्च को मतगणना

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होगा. पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक फेज में 14 फरवरी को मतदान होगा जबकि मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा. सभी राज्यों में हुए मतदान की मतगणना 10 मार्च को होगी.

11:52 PM. 8 Jan 22 6:22 PM. 8 Jan

सात चरणों में संपन्न होगा चुनाव

सभी पांच राज्यों में सात चरणों में चुनाव संपन्न होगा. पंजाब, उत्तराखंड में एक चरण में मतदान होगा. चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गयी है और इनका उल्लंघन करने पर सभी पार्टियों और उम्मीदवारों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

मुख्य बातें

Election Dates Announcement : निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे तारीखों का ऐलान करने वाला है जिसपर सभी की नजर टिकी हुई है. विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >