Election Commission : वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत, आया चुनाव आयोग का जवाब

Election Commission : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं जो लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं और वोट चुराने का काम कर रहे हैं. जानें इस आरोप पर चुनाव आयोग ने क्या कहा?

Election Commission : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से खारिज किया है. आयोग ने कहा कि गांधी का दावा कि वोट ऑनलाइन हटाए जा सकते हैं, पूरी तरह गलत और निराधार है. किसी भी व्यक्ति का नाम बिना उसकी बात सुने सूची से हटाया नहीं जा सकता. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी के द्वारा हटाना संभव नहीं है और इस तरह की धारणा भ्रामक है.

आयोग के जवाब से पहले राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार पर ‘‘वोट चोरों’’ और ‘‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’’ को बचाने का आरोप लगाया. यही नहीं कांग्रेस नेता ने कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट सुनियोजित तरीके से हटाए जा रहे थे.

चुनाव आयोग को लेकर क्या कहा राहुल गांधी ने

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि कांग्रेस के मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास सुनियोजित तरीके से किया गया. उनके अनुसार, जिनके नाम हटाने के प्रयास हुए और जिनके नाम का इस्तेमाल कर नाम हटाने के आवेदन दिए गए, उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी.

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Press Conference : कांग्रेस के गढ़ में योजनाबद्ध तरीके से वोटरों के नाम हटाए गए, राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह “हाइड्रोजन बम” नहीं है और वह आगे आने वाला है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सीईसी ज्ञानेश कुमार भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने और “लोकतंत्र की हत्या करने वालों” की रक्षा कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, ” मैं अपने लोकतंत्र, देश और संविधान से बहुत प्रेम करता हूं और ऐसी कोई बात नहीं करूंगा जो तथ्यों पर आधारित नहीं हो.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >