Eknath Shinde Health Update: एकनाथ शिंदे आये मीडिया के सामने, अपनी और नई सरकार की सेहत का दिया अपडेट, देखें Video

Eknath Shinde Health Update: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को मीडिया के सामने आए और अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी.

Eknath Shinde Health Update: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस के बीच कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव सतारा में मीडिया से बात की. उन्होंने अपनी और नई सरकार की सेहत का अपडेट दिया. शिंदे ने कहा, “मैं अब ठीक हूं. व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आया था. मैंने सीएम के तौर पर अपने 2.5 साल के कार्यकाल में कोई छुट्टी नहीं ली. चुनाव के दौरान मैंने एक दिन में 8 से 9 सभाएं की, यहां आने के बाद भी मैं लोगों से मिलता रहता हूं. मेरी तबीयत थोड़ी खराब थी, लेकिन अब ठीक हूं”.

सीएम उम्मीदवार पर फैसला कल

एकनाथ शिंदे ने नई सरकार को लेकर कहा, यह सरकार लोगों की बात सुनेगी. मैंने पार्टी नेतृत्व को बिना शर्त समर्थन दिया है और मैं उनके फैसले का समर्थन करूंगा. पिछले 2.5 सालों में हमारी सरकार के काम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे. यही वजह है कि लोगों ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया है और विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने का मौका नहीं दिया. महायुति के तीनों सहयोगी दलों में अच्छी समझ है. सीएम उम्मीदवार पर फैसला सोमवार को बैठक के बाद होगा.

सर्दी, बुखार से पीड़ित थे शिंदे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट निकलने के बाद सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस के बीच एकनाथ शिंदे अचानक अपने गांव सतारा पहुंच गए. खबर आई की शिंदे नाराज हैं और इसलिए अपने गांव छुट्टी पर चले गए हैं. फिर खबर आई कि उनकी तबीयत खराब है. शनिवार को डॉक्टरों की टीम सतारा पहुंची और उनका चेकअप किया. शिंदे के पारिवारिक डॉक्टर आरएम पात्रे ने बताया, कार्यवाहक सीएम पिछले दो दिनों से बुखार, सर्दी और गले के संक्रमण से पीड़ित थे. उन्हें एंटीबायोटिक्स और स्लाइन दी जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >