ईडी ने अरविंद केजरीवाल को चौथा समन किया जारी

ईडी के द्वारा भेजे गए तीन समन पर भी अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए नहीं गए और इस समन को गैर-कानूनी बताया. इसके बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने ईडी के द्वारा समन भेजने के मामले पर बात की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथी बार समन जारी किया है. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 18 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. केजरीवाल तीन जनवरी को तीसरी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. मुख्यमंत्री को पिछले वर्ष दो नवंबर और 21 दिसंबर को भी पेश होने के लिए कहा गया था. तीसरे समन के बाद दिल्ली के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने दावा किया था कि उनके पास सूचना है कि ईडी केजरीवाल के आवास पर छापा मारेगी और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है. आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी यह आरोप लगा चुकी है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल को परेशान किया जा रहा है.

Also Read: लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल होंगे गिरफ्तार? ईडी ने भेजा चौथा समन, ‘आप’ लगा चुकी है कई आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >