DUSU Election Result 2024: अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर NSUI का कब्जा, उपाध्यक्ष और सचिव पर ABVP की जीत

DUSU Election Result 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट सामने आ चुका है. नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमा लिया है.

DUSU Election Result 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (NSUI) ने एक बार फिर से परचम लहराया है. अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमा लिया है. वहीं उपाध्यक्ष और सचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत हुई है.

रौनक खत्री ने अध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के उम्मीदवार रौनक खत्री ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 1300 से अधिक मतों से हराया. संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लोकेश चौधरी ने जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के भानु प्रताप सिंह ने शानदार जीत दर्ज की. जबकि सचिव पर ABVP के मित्रविंदा कर्णवाल ने जीत दर्ज की. मित्रविंदा कर्णवाल को कुल 8533 वोट मिले. उन्होंने एनएसयूआई की नम्रता जेफ मीणा और एसएफआई की अनामिका के को हराया. नम्रता जेफ मीणा को 8240 वोट मिले. उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह को कुल 9700 वोट मिले. जबकि एनएसयूआई के यश नांदल को 7592 वोट मिले. इस पद पर आइसा के आयुष मंडल भी मैदान में थे.

रिजल्ट एक नजर में

अध्यक्ष – रौनक खत्री (NSUI)
उपाध्यक्ष – भानु प्रताप सिंह (ABVP)
सचिव – मित्रविंदा कर्णवाल (ABVP)
संयुक्त सचिव – लोकेश चौधरी (NSUI)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >