DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में NSUI को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है. राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने NSUI के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है, जिससे संगठन में बड़े बदलाव की आशंका बढ़ गई है.

DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को करारी हार का सामना करना पड़ा. NSUI के इस खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में नाराजगी की बात सामने आई है. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने NSUI के चुनावी प्रदर्शन पर असंतोष जताया है.

NSUI इस बार DUSU के चारों केंद्रीय पदों में से एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही. वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे.

चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन पर नाराजगी

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने NSUI के अभियान की रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं. पार्टी के भीतर इस बात की भी चर्चा है कि संगठन में अंदरूनी मतभेद और बागी उम्मीदवारों की मौजूदगी का चुनाव पर असर पड़ा.

दीपांशु शौकीन ने NSUI से अलग होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और उपाध्यक्ष पद पर 30,615 वोट हासिल किए. उन्होंने ABVP के ईशु मौर्य को 16,910 वोट और NSUI के वीर छत्राथ को 4,313 वोट मिले.

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व पूरे मामले की समीक्षा कर रहा है और संगठन के स्तर पर जल्द कार्रवाई की जा सकती है.


ये भी पढ़ें: नंगे पैर किया प्रचार, निर्दलीय लड़े और जीत गए, कौन हैं DUSU के नए उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन?

20 राउंड की गिनती के बाद आया DUSU Result

DUSU चुनाव की 20 राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत दर्ज की. उन्हें 24,576 वोट मिले, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले. डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले. NSUI की नम्रता चौधरी 14,869 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.

संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे. उन्हें 16,615 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव को 15,778 और NSUI के गोपाल चौधरी को 15,206 वोट मिले.

छात्र मुद्दों पर रहा चुनाव का फोकस

DUSU चुनाव प्रचार के दौरान छात्र सुरक्षा, हॉस्टल और आवास, कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षणिक सुविधाओं और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद छात्र आवास और सुरक्षा का मुद्दा भी चुनावी चर्चा में रहा. इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी, जिनमें पांच छात्र शामिल थे.

इस बार ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन समेत विभिन्न छात्र संगठनों के कुल 20 उम्मीदवारों ने चार केंद्रीय पदों के लिए चुनाव लड़ा था.


ये भी पढ़ें: DUSU Election Result: 20 राउंड में अध्यक्ष पद की बदलती रही तस्वीर, सिर्फ 2,053 वोट से जीते यश डबास; ऐसे पलटा खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >