कौन सा गाना सुन छलके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आंसू? देखें वीडियो

Draupadi Murmu Emotional Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून में दिव्यांग बच्चों से मिलीं. बच्चों द्वारा गाया गया गीत सुनकर वह भावुक हो गईं और अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए नजर आईं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

Draupadi Murmu Emotional Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर उत्तराखंड के देहरादून में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचीं. यहां का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बच्चों द्वारा गाया गया गीत सुनकर वह भावुक हो गईं और आंसू पोछते नजर आईं. राष्ट्रपति ने कहा कि किसी देश या समाज की प्रगति इस बात से आंकी जा सकती है कि वहां दिव्यांगजनों के साथ कैसा व्यवहार होता है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

आंखें भर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईवीएच) देहरादून में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचीं थी. जब बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भावुक गीत “तुम जियो हजारों साल…” गाया, तो राष्ट्रपति अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं. उनकी आंखें भर आईं. उन्होंने दो-तीन बार चश्मा उतारकर आंसू पोंछे. बच्चों की सादगी और स्नेह ने सभी को भावुक कर दिया. इस भावपूर्ण क्षण में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंच पर उपस्थित थे. पूरा माहौल मानवीय संवेदना से भर गया.

राष्ट्रपति ने देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का भ्रमण किया और छात्रों से बातचीत भी की. उन्होंने मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर प्रयोगशाला के साथ-साथ एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.

मुर्मू ने देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को जनता के लिए खोल दिया. अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आयीं राष्ट्रपति ने राजपुर रोड पर स्थित राष्ट्रपति निकेतन में जन सुविधाओं जैसे आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और सोवेनियर की दुकान का भी उद्घाटन किया. यहां गुरुवार को उन्होंने एक एंफीथियेटर का भी उदघाटन किया था. मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति उद्यान की भी आधारशिला रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >