Donald Trump Son visit Taj Mahal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने ताजमहल का किया दीदार, देखें तस्वीरें

Donald Trump Son visit Taj Mahal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने गुरुवार को आगरा में ताजमहल का दीदार किया. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. ट्रंप के बेटे अपने परिवार के साथ ताजमहल परिसर में करीब एक घंटा बिताया.

Donald Trump Son visit Taj Mahal: ट्रंप जूनियर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ताज महल पहुंचे और परिसर के अंदर डायना बेंच समेत विभिन्न स्थानों पर तस्वीरें खिंचवाईं. ट्रंप जूनियर ने ताजमहल के इतिहास और निर्माण में गहरी रुचि दिखाई. अपने गाइड से इसकी वास्तुकला के बारे में विस्तृत प्रश्न पूछे. गाइड नितिन सिंह इस दौरान ट्रंप जूनियर के साथ थे.

डोनाल्ड ट्रंप के भी गाइड बने थे नितिन सिंह

नितिन सिंह वही गाइड हैं, जिन्होंने 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान उन्हें यह स्मारक दिखाया था.

ताजमहल में डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, फोटो ani

ट्रंप के बेटे के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी

अमेरिका के राष्ट्रपति के बेटे के इस दौरे के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिफाजत के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा, अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया था. ट्रंप जूनियर के परिसर में प्रवेश करते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली, जिससे स्मारक के अंदर निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हुई. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के आगमन से पहले प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान भी चलाया.

ताजमहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >