Putin India Visit: रूसी नागरिकों को मिलेगा 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा, जानें पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन की बैठक की 5 बड़ी बातें

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन उन्होंने पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की. भारत और रूस ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किये. मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने ईंधन की निर्बाध आपूर्ति के लिए अपनी सहमति जताई तो वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही रूसी नागरिकों के लिए 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा वीजा जारी करेगा. पढ़ें बैठक की पांच बड़ी बातें.

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आएं है. शुक्रवार को दोनों नेताओं ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस भारत को ईंधन की निर्बाध आपूर्ति के लिए तैयार है. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही रूसी नागरिकों के लिए 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा वीजा जारी करेगा. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को नयी ऊंचाई पर ले जाना हमारी प्राथमिकता है. इससे पहले गुरुवार को भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया गया. खुद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट जाकर राष्ट्रपति पुतिन को रिसीव किया.

क्या होता है ई-टूरिस्ट वीजा?

ई-टूरिस्ट वीजा ऑनलाइन वीजा है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन देना होता है. इसके जरिए किसी देश का निवासी बिना सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटे किसी दूसरे देश का वीजा हासिल कर सकता है. आवेदन मंजूर होने पर ईमेल पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन मिलता है. इसके जरिए उस देश में घूमने की इजाजत मिल जाती है. भारत सरकार के इस फैसले से उम्मीद है कि रूसी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा.

पीएम मोदी- राष्ट्रपति पुतिन की बैठक की पांच बड़ी बातें

  • प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता के बाद भारत रूस ने बंदरगाह और पोत परिवहन क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से वार्ता के बाद कहा- हम भारत-रूस आर्थिक सहयोग कार्यक्रम को 2030 तक जारी रखने पर सहमत हुए हैं.
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- हम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को सालाना 100 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर ले जाने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं.
  • राष्ट्रपति पुतिन ने कहा हम छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर और फ्लोटिंग परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण में सहयोग पर भी चर्चा कर रहे हैं.
  • भारत अब रूस के साथ मिलकर यूरिया का उत्पादन करेगा. भारत रूस से बड़े पैमाने पर यूरिया खरीदता है.

भारत में राष्ट्रपति पुतिन का जोरदार स्वागत

रूस का राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में जोरदार स्वागत हुआ. गुरुवार को पुतिन के भारत आगमन पर खुद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया. पुतिन चार साल बाद भारत की यात्रा कर रहे हैं. फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद उन्होंने भारत का दौरा किया था. हवाईअड्डे से दोनों नेता पीएम मोदी के सरकारी आवास तक एक ही कार में गए थे. पुतिन के स्वागत में एक रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया था.

Also Read: Putin India Visit: हम हमेशा रहे हैं शांति के पक्षधर, द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >