भारत को इग्नोर करना अमेरिका को पड़ने लगा भारी, ट्रंप की नरमी पर आई एक्सपर्ट की राय

Donald Trump And PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान और चीन दौरे से लौटने के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदलने लगे हैं. चीन में रूसी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक ही फ्रेम में देखकर ट्रंप घबरा गए थे. SCO मीटिंग के बाद ट्रंप ने भारत को लेकर शख्त टिप्पणी की थी. लेकिन अब उनके तेवर में नरमी दिखने लगी है. उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना दोस्त बताया है और भारत-अमेरिकी रिश्ते पर भी बड़ा बयान दे दिया है. ट्रंप के बयान के बाद पूर्व राजदूत की प्रतिक्रिया आई है.

Donald Trump And PM Modi: डोनाल्ड ट्रंप के पीएम मोदी को दोस्त बताने पर फ्रांस और मोनाको में भारत के पूर्व राजदूत जावेद अशरफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा- “मैं यही कहना चाह रहा हूं कि अभी शुरुआती दिन हैं. हमें अभी भी इंतजार करना होगा और देखना होगा. लेकिन हमने इस बयान और पिछले कुछ दिनों में दिए गए कुछ बयानों में देखा है कि तनाव में निश्चित रूप से कमी आ रही है. हम इसे एक सकारात्मक संकेत मानते हैं. लेकिन हम अभी भी इस तथ्य से अवगत हैं कि भारतीय उत्पादों पर अभी भी 50% टैरिफ दर लागू है. ये चीजें उस स्तर पर पहुंच गई थीं जहां से हम इसे फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अमेरिका में जिन लोगों का भारत के साथ लंबे समय से लेन-देन का इतिहास रहा है, उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए कि भारत ने हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी रिश्ते या किसी भी मुद्दे में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता या भूमिका को अस्वीकार किया है.”

अमेरिकी दबाव में भारत अपने मूल हितों से समझौता नहीं करने वाला : पूर्व राजदूत जावेद अशरफ

भारत के पूर्व राजदूत जावेद अशरफ ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है… प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप की बातों का बहुत ही संयमित लेकिन सकारात्मक तरीके से सही ढंग से जवाब दिया है. यह इस बात का संकेत है कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. इसे सुलझाना वास्तव में अमेरिका का काम है. भारत लगातार अमेरिकी दबाव में अपने मूल हितों से समझौता नहीं करने वाला है या वह अमेरिकी मांगों के आगे इस तरह झुकने या झुकने वाला नहीं है जिससे हमारे राष्ट्रीय हितों से समझौता हो.”

बहुत ही स्वागत योग्य कदम है : भारतीय राजदूत

भारतीय राजदूत ने ट्रंप के बयान पर कहा- “मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है… इसके अलावा, पिछले कुछ समय से, जैसा कि आप जानते हैं, भारत-पाकिस्तान संघर्ष की समाप्ति या इसका श्रेय लेने का जिक्र गायब रहा है. मुख्य रूप से भारत द्वारा रूस से तेल खरीद को ही मतभेद का स्रोत बताया गया है. इसलिए मुझे लगता है कि आज धीरे-धीरे रुख में नरमी आई है. हमने कुछ सकारात्मक देखा है. और मुझे लगता है कि हमें अभी भी इसके बारे में आशावादी रहना चाहिए क्योंकि यह पहला कदम है. एक, राष्ट्रपति ट्रंप अक्सर अपने विचार बदलते रहते हैं और वह भी सोशल मीडिया पर. इसलिए मुझे लगता है कि हमें इस बात का ध्यान रखना होगा. यह एक कदम आगे है. दूसरा, हमें अभी भी यह स्वीकार करना होगा कि इस समय भी टैरिफ लागू हैं और इसे ध्यान में रखना होगा क्योंकि असली परीक्षा तब होगी जब हम इस बेहद गंभीर मुद्दे से निपटेंगे.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने घुटनों पर ला दिया ट्रंप को! बोले अमेरिकी राष्ट्रपति– मोदी से संबंध बहुत अच्छे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >