Gorakhpur International Cricket Stadium: गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के भूमि पूजन और शिलान्यास के अवसर पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, BCCI की मदद से वाराणसी में एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है. और आज, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से UP सरकार द्वारा यहां एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है.
UP को मिलेगा एक और इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड: गोरखपुर में 30000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का भूमि पूजन
Gorakhpur International Cricket Stadium: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इसके पहले चरण का भूमि पूजन और शिलान्यास किया.

गोरखपुर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के मॉडल को देखते सीएम योगी, फोटो एक्स