PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने द हेग में प्रवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा, कई सभ्यताएं मिट गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में धड़कती है.
हेग भारतीय दोस्ती का एक जीता-जागता प्रतीक बन गया : पीएम मोदी
हेग में एक कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इतना प्यार और उत्साह देखकर, मैं एक पल के लिए भूल ही गया कि मैं नीदरलैंड्स में हूं, और मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भारत में ही किसी उत्सव में शामिल हो रहा हूं. ऐसा लगता है कि हेग भारतीय दोस्ती का एक जीता-जागता प्रतीक बन गया है.
करोड़ों भारतीयों का भरोसा मुझे रुकने या थकने नहीं देता : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज से 12 साल पहले- 16 मई, 2014 को लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित हुए थे. दशकों बाद, भारत में पूर्ण बहुमत वाली एक स्थिर सरकार बनी. करोड़ों भारतीयों का भरोसा मुझे रुकने या थकने नहीं देता.
नीदरलैंड्स के समाज और अर्थव्यवस्था में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर गर्व : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब भी मेरी नीदरलैंड्स के नेतृत्व से बातचीत हुई, उन्होंने हमेशा भारतीय प्रवासियों की तारीफ की. नीदरलैंड्स के समाज और अर्थव्यवस्था में आपके योगदान पर हर भारतीय को गर्व है.
