Watch Video : मणिपुर में बाढ़ से बचने के लिए पानी में तैरने लगा कुत्ता, दिल छू लेगा ये वीडियो

Watch Video: मणिपुर में बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. प्रदेश में 10,477 घर क्षतिग्रस्त हो गए है. इस बीच बाढ़ के कई वीडियो सामने आए हैं. देखें इनमें से एक खास वीडियो जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही है.

Watch Video: मणिपुर में नदियों के उफान पर आने और तटबंधों के टूटने से बाढ़ आ गई है. इससे 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.  एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बाढ़ से 10,477 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 56,516 लोग प्रभावित हुए हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए बाढ़ के पानी में तैरने लगता है. जब वह डूबने की स्थिति में होता है तो एक शख्स उसे बचाने के लिए आगे आता है और उसे पानी से बाहर निकालता है. देखें वीडियो.

प्रभावित लोगों के लिए 57 राहत शिविर बनाए गए

बयान के मुताबिक सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले में एक व्यक्ति नदी में बह जाने के बाद लापता हो गया. प्रभावित क्षेत्रों से 2,913 लोगों को निकाला गया है. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले के बाशिखोंग में तटबंध टूटने की सूचना है. प्रभावित लोगों के लिए कम से कम 57 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल ईस्ट जिले में हैं, जो राज्य में सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिला है.

पांच दिनों में राज्य भर में भूस्खलन की 93 घटनाएं

पिछले पांच दिनों में राज्य भर में भूस्खलन की 93 घटनाएं हुई हैं. राज्य की राजधानी इंफाल के कई इलाके और इंफाल ईस्ट जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं, क्योंकि उफनती नदी ने तटबंध तोड़ दिए हैं. ये खुरई, हेइंगांग और चेकॉन इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >