आंध्र प्रदेश में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, DSC भर्ती में गड़बड़ी को लेकर विधान परिषद में प्रदर्शन

YSRCP विधान परिषद सदस्यों ने आंध्र प्रदेश में DSC भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

आंध्र प्रदेश के अमरावती में YSRCP के विधान परिषद सदस्यों ने आंध्र प्रदेश विधान परिषद परिसर में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी DSC (District Selection Committee) भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

YSRCP MLC कंदुला रघुनाथ जयराम भरत ने कहा कि उनकी पार्टी विभिन्न एजेंसियों और व्यक्तियों की ओर से DSC परीक्षा के संचालन को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के इस्तीफे की मांग कर रही है.

कंदुला रघुनाथ जयराम भरत ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े सभी आरोपों की स्पष्ट सीबीआई जांच कराना है. भरत ने कहा कि जब तक पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो जाता, शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, ताकि भविष्य में होने वाली परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जा सकें.

ये भी पढ़ें: विधायक बने प्रशांत किशोर, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, PK ने किए थे ये 4 ऐलान

भरत ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया से बड़ी संख्या में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों का भविष्य जुड़ा है. उन्होंने कहा कि जब तक DSC भर्ती प्रक्रिया पर पूरी स्पष्टता नहीं आती, तब तक YSRCP इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन और लोगों के पक्ष में आवाज उठाती रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >