Delhi Fire: देर से पहुंची दमकल तो भड़की भीड़, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर पथराव

Delhi Fire : दिल्ली के एक बाजार में आग लगने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आरोप है कि दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं, जिससे नाराज लोगों ने मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर पथराव कर दिया.

Delhi Fire : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (22 मई) रात लगी आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई में कथित देरी से नाराज स्थानीय लोगों ने दमकल गाड़ियों पर पथराव किया. आग बुझाने का काम रातभर जारी रहा और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

डीएफएस के अनुसार, उसे शुक्रवार रात 11 बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग न्यू सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फर्नीचर बाजार में लगी और अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग इलाके में तेजी से फैल गई. उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान कुछ लोगों ने दमकल कर्मियों पर पथराव किया जिसके बाद देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर पुलिस सहायता मांगी गई.

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >