Covid-19 JN.1: दिल्ली में कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 की एंट्री, पहला मामला सामने आया

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के नौ नए मामले आने के साथ दिल्ली में अब कोरोना के मामले बढ़कर 35 हो गए. अधिकारी ने बताया, पहले से कई बीमारियों से ग्रसित 28-वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई,

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली में भी ओमीक्रॉन के सब-वैरिएंट जेएन.1 की एंट्री को गई है. बुधवार को नये कोरोना व���रिएंट का पहला मामला सामने आया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एएनआई से कहा, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 नमूनों में से एक जेएन.1 और दो ओमीक्रॉन हैं.

दिल्ली में कोरोना के 9 मामले सामने आए, एक की मौत

बुधवार को कोविड-19 के नौ नए मामले आने के साथ दिल्ली में अब कोरोना के मामले बढ़कर 35 हो गए. अधिकारी ने बताया, पहले से कई बीमारियों से ग्रसित 28-वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसका प्राथमिक कारण कोविड नहीं था. वह व्यक्ति दिल्ली का नहीं था और उसे हाल में एक निजी अस्पताल में भेजा गया था. उसे कई अन्य बीमारियां थीं और जांच में कोविड का पता चला था. व्यक्ति का नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है.


Also Read: COVID subvariant JN.1 found in Kerala, क्या फिर से आने वाली है कोरोना की लहर?, वीडियो

भारत में कोरोना वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप के मामले बढ़कर 109 हुए

देश में कोरोना वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप के 40 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमण के इस स्वरूप के मामले बढ़कर 109 हो गए हैं. गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में नौ, केरल में छह, राजस्थान और तमिलनाडु में चार-चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आए. उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज फिलहाल घर में पृथकवास में हैं.

कोरोना के नये वैरिएंट पर रखी जा रही नजर

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ) डॉ वी के पॉल ने पिछले सप्ताह कहा था कि नए सब-वैरिएंट पर करीब से नजर रखी जा रही है. साथ ही उन्होंने राज्यों से जांच में तेजी लाने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया था. अधिकारियों ने कहा था कि भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है और देश में जेएन.1 उपस्वरूप के मामले सामने आए हैं लेकिन फिलहाल चिंता की जरूरत नहीं है. संक्रमण की चपेट में आए 92 प्रतिशत लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं जिससे पता चलता है कि यह गंभीर नहीं है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 87 नए मामले, दो संक्रमितों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 87 नए मामले मिले हैं और दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई में कोविड के 19 मामले मिले हैं जबकि पुणे शहर और सांगली जिले में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है. एक दिन पहले राज्य में 37 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >