दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Delhi Weather: आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है. हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है.

दिल्ली को पारा 36 डिग्री के पार

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 1.2 डिग्री अधिक है लेकिन सामान्य से 1.3 डिग्री कम भी है. दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों में भी तापमान में इसी तरह की वृद्धि देखी गई.

पालम में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस

पालम में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार के तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के तापमान की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार से 1.8 डिग्री अधिक था. इसके अलावा रिज में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के तापमान की तुलना में क्रमश: 1.5 डिग्री सेल्सियस और दो डिग्री सेल्सियस अधिक है.

दिल्ली का AQI 116 दर्ज किया गया

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 (मध्यम) दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को इसी समय 24 घंटे का औसत एक्यूआई 100 (संतोषजनक) दर्ज किया गया था. दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई के ‘मध्यम’ श्रेणी में ही रहने का पूर्वानुमान जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >