Delhi Rain Alert: दिल्ली में कब होगी बारिश? आया लेटेस्ट अपडेट

Delhi Rain Alert: दिल्ली में मंगलवार (26 मई) को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम कार्यालय ने लू की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. जानें दिल्ली में कब होगी बारिश.

Delhi Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, (26 मई) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. कुछ दिनों के बाद दिल्ली में बारिश की संभावना है. विभाग की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है.

27 मई का मौसम : बुधवार को मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ समय में हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

28 मई का मौसम : गुरुवार को मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

29 मई का मौसम : शुक्रवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

30 मई का मौसम : शनिवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

कहां कितना तापमान किया गया रिकॉर्ड

26 मई को पालम स्थित मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >