Delhi Lockdown: दिल्ली में ‘लॉकडाउन’ जैसी स्थिति, स्कूल बंद, SC ने मास्क पहनने की दी सलाह, वर्क फ्रॉम होम की मांग

Delhi Lockdown: दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है. खुली हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है. GRAP- 4 के तहत सख्ती लागू कर दी गई है. स्कूल बंद हो चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट परिसर में मास्क पहनने की सलाह दे दी है. वर्क फ्रॉम होम की मांग भी होने लगी है.

Delhi Lockdown: दिल्ली में प्रदूषण की वजह से लॉकडाउन जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई हुई है. जिससे ट्रेन और हवाई उड़ानें प्रभावित हो गई हैं. स्कूल बंद कर दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट परिसर में मास्क पहनने की सलाह दे डाली है. बहुत जल्द ऑड ईवन रूल भी लागू किए जा सकते हैं.

Delhi Lockdown: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी के पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. सोमवार को दिल्ली में छह साल में दूसरी बार सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया. पंद्रह निगरानी स्टेशनों के अनुसार एक्यूआई का स्तर 500 की अधिकतम सीमा तक पहुंच गया. एक दिन पहले एक्यूआई 441 था.

दिल्ली में स्कूल बंद

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है. पहले 10वीं तक स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन कक्षा चलाने के आदेश दिए गए थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद दिल्ली की आतिशी सरकार ने मंगलवार से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया. मुख्यमंत्री आतिशी ने बयान जारी कर कहा, पढ़ाई ऑनलाइन होगी.

Also Read: Delhi Pollution: प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्कूल बंद करने और GRAP- 4 सख्ती से लागू करने का निर्देश

उड़ानें डायवर्ट की गईं

प्रदूषण की वजह से दिल्ली में विजिबिलिटी कम हो गई है. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण सोमवार को 14 उड़ानों को जयपुर और देहरादून की ओर मोड़ दिया गया है. दिल्ली हवाई अड्डे ने सुबह यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी किया था और उड़ानें प्रभावित होने के संकेत दिए थे. इसी तरह कई ट्रेनें भी लेट हुई हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट परिसर में मास्क पहनने की सलाह दी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण सोमवार को एक सर्कुलर जारी कर अपने कर्मचारियों को मास्क पहनने की सलाह दी. सहायक रजिस्ट्रार द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया, सभी को मास्क पहनने और स्वास्थ्य उपाय करने की सलाह दी जाती है.

दिल्ली-एनसीआर में एयर प्यूरीफायर और मास्क की बिक्री बढ़ी

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक बढ़ने के साथ ही एयर प्यूरीफायर और मास्क की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है. दिल्लीवासियों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है, ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि एयर प्यूरीफायर और मास्क की मांग बढ़ गई है, क्योंकि कई निवासी इन उपकरणों को अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक मानते हैं. व्यापारियों ने बताया, आमतौर पर बिक्री 20 प्रतिशत के आसपास रहती है, लेकिन इस बार वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण इसमें 70 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है.

अलग-अलग समय पर कार्यालय खोलने का निर्देश

दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अलग-अलग समय पर कार्यालय खोलने का निर्देश दिया है. 28 फरवरी 2025 तक दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे. जबकि दिल्ली सरकार (GNCTD) के अंतर्गत आने वाले कार्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >