जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का दावा- भीड़ में हिस्ट्रीशीटर भी थे शामिल, सादे कपड़ों में तैनात थे स्पॉटर्स

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है. पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों के बीच असामाजिक तत्व और हिस्ट्रीशीटर भी शामिल थे.

20 जुलाई को जंतर-मंतर से सीजेपी के संसद मार्च के दौरान पुलिस पर लगाए गए ज्यादा बल प्रयोग के आरोपों से दिल्ली पुलिस ने इनकार किया है. दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में में दाखिल जवाबी हलफनामे में कहा कि प्रदर्शनकारियों के एक हिस्से ने बैरिकेड्स तोड़कर संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरत के मुताबिक बल (graded force) का इस्तेमाल किया गया.

भीड़ में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल होने का दावा

पुलिस के मुताबिक, करीब 3 किलोमीटर के इलाके में 30 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी मौजूद थे, जबकि उन्हें संभालने के लिए करीब 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. पुलिस का दावा है कि भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व और हिस्ट्रीशीटर भी शामिल थे. स्थिति बिगड़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग घायल हुए. पुलिस के अनुसार, 240 से ज्यादा पुलिसकर्मी और करीब 200 प्रदर्शनकारी व आम नागरिक घायल हुए.

सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया स्पॉटर्स

पुलिस ने नुकीली कील लगी लाठी के प्रयोग किए जाने के आरोप से भी इनकार किया और कहा कि वीडियो में दिख रहा डंडा एक प्रदर्शनकारी के पास था. वहीं, सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों को पुलिस ने ‘स्पॉटर’ (भीड़ पर नजर रखने वाले पुलिसकर्मी) बताया और कहा कि वे अलग-अलग पुलिस इकाइयों से तैनात किए गए थे. पुलिस के अनुसार ये ‘स्पॉटर्स’ स्पेशल ब्रांच, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस से तैनात किया गया था.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC Protest: धरना-प्रदर्शन के दौरान सदर अस्पताल में भर्ती हुए सभी स्टूडेंट्स आज होंगे डिस्चार्ज

पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन पर क्या कहा?

पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन तकनीक के इस्तेमाल का भी बचाव किया. उसका कहना है कि इसका इस्तेमाल गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान के लिए किया गया था. वहीं, पुलिस के मुताबिक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति जरूरी है और निर्धारित संख्या तथा मार्च को लेकर भी नियम हैं. इसलिए संसद की ओर मार्च को पुलिस ने अनुमति की शर्तों से बाहर बताया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Protest के बाद अब Patna में छात्रों का आंदोलन, अनशन पर छात्र । BPSC

पुलिस ने सोशल मीडिया और मीडिया में सामने आए वीडियो को भी चुनिंदा बताते हुए कहा कि उनसे पूरे घटनाक्रम की तस्वीर सामने नहीं आती. वहीं, प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं में स्वतंत्र जांच की मांग की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >