Delhi Weather: दिल्ली NCR में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के बाद भारी बारिश, कई उड़ानें डायवर्ट

Delhi Weather: दिल्ली NCR में शनिवार को अचानक मौसम में बदलाव देखा गया. शाम में तेज आंधी के बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई. वहीं खराब मौसम की वजह से दिल्ली में कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली. अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हुई. मौसम खराब की वजह से दिल्ली में 22 उड़ानें डायवर्ट की गईं. जिसमें 8 लखनऊ, 9 जयपुर, 2 चंडीगढ़ उड़ानें डायवर्ट की गईं. वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद की एक-एक उड़ानें डायवर्ट की गईं.

अगले दो दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की होगी गिरावट

मौसम विभाग ने बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान मौजूदा 39 डिग्री सेल्सियस से गिरकर लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया, अधिकतम तापमान में गिरावट होने की वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को बताया. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 18 और 19 अप्रैल तक महसूस किया जाएगा, इसलिए तब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा.

दिल्ली में फिल्हाल लू चलने की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने अप्रैल में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू की स्थिति का पूर्वानुमान नहीं जताया है. विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि प्रचंड गर्मी की स्थिति की घोषणा तब की जाती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है. दिल्ली एनसीआर में दिन गर्म हैं, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण रातें फिलहाल अपेक्षाकृत ठंडी हैं. मध्य मई और जून में भीषण गर्मी के दिन देखने को मिलते हैं, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है.

Also Read: झारखंड का मौसम बदलने वाला है, जानें कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >