Delhi heavy Rain: दिल्ली-NCR में भारी बारिश से तबाही, सड़कों पर जल जमाव से ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

Delhi heavy Rain: दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली. लेकिन बारिश के कारण कई इलके जलमग्न हो गए. सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई.

Delhi heavy Rain: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को जमकर बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं. हर ओर पानी भर से जाने से लोगों को आने-जानें में भारी दिक्कत हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि, मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया था.

आईएमडी ने सुरक्षा परामर्श जारी किया

आईएमडी ने मध्यम स्तर के आंधी-तूफान की चेतावनी देते हुए जनता के लिए सुरक्षा परामर्श भी जारी किए. मौसम विभाग के परामर्श के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से खासतौर से खुले इलाकों में जान का खतरा हो सकता है. यातायात बाधित हो सकता है और विमान या ट्रेन सेवाओं में विलंब हो सकता है. पशुओं और घर से बाहर काम कर रहे लोगों को भी खतरे की आशंका है. इसमें यह भी कहा गया है कि लोगों को घरों के भीतर रहने और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. करंट से बचने के लिए बिजली से चलने वाले उपकरण भी बंद रखने की सलाह दी गयी है. लोगों को पेड़ या धातु से बनी संरचनाओं के नीचे शरण लेने और बिजली गिरने के दौरान बाहर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के खिलाफ आगाह किया गया है. इसमें कहा गया है कि किसानों और घर के बाहर काम कर रहे लोगों को तुरंत काम रोक देना चाहिए और सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेना चाहिए.

18 जून को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 18 जून को बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है, जो 60 की रफ्तार तक बढ़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >