दिल्ली NCR के लोगों को बड़ी राहत, GRAP- 4 के तहत प्रतिबंध हटाया गया

Delhi Air Quality Improves: दिल्ली NCR के लोगों को बड़ी राहत मिली है. वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद GRAP- 4 के तहत प्रतिबंध हटा लिया गया.

Delhi Air Quality Improves: केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी पैनल ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत दी है. वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद आयोग ने क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के तहत चौथे चरण के प्रतिबंधों को हटा दिया. दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में मंगलवार को गिरावट देखी गई. 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम चार बजे 369 रहा.

GRAP 4 में इन चीजों पर रहता है प्रतिबंध

जीआरएपी के चौथे चरण के तहत प्रतिबंधों में सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक, दिल्ली में गैर-जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का प्रवेश रोकना और कक्षा 10 और 12 को छोड़कर स्कूल की कक्षाओं को हाइब्रिड माध्यम में अनिवार्य रूप से संचालित करना शामिल है.

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव, मुफ्त पानी का किया ऐलान

GRAP एक, दो और तीन के तहत प्रतिबंध लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद केवल GRAP 4 के तहत लागू प्रतिबंध को हटाया गया, जबकि एक, दो और तीन के तहत प्रतिबंध अभी लागू रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: पूर्वांचल के मुद्दे पर क्या है बीजेपी का दिल्ली प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >