26 जनवरी के लिए दिल्ली मेट्रो ने बदला समय! पढ़ लें जरूरी खबर, जानिए कितने बजे से शुरू होगी सेवाएं

Delhi Metro, Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजधानी में अर्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. लोगों को असुविधा न हो इसके लिए सुबह से ही मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएगी.

Delhi Metro, Republic Day 2025: आगामी रविवार यानी गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो की तरफ से सेवाएं जल्दी शुरू की जाएगी. गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो सुबह तीन बजे से ही अपनी सेवाएं शुरू कर देगी. इसका मकसद है कि लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने में सुविधा हो. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक देश भर में गणतंत्र दिवस के उत्सव के बीच दिल्ली मेट्रो रविवार को सुबह तीन बजे सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू कर देगी. ताकि लोग गणतंत्र दिवस परेड और समारोह देख सकें.

छह बजे तक चलेगी मेट्रो

आधिकारिक बयान के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी. जिसके बाद बाकी बचे दिन के लिए यह अपने नियमित समय सारणी का पालन करेगी. बयान में कहा गया है कि मेट्रो यात्रियों की सुविधा का ख्याल करते हुए ऐसा कदम उठा रही है. गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे.

चाक चौबंद होगी सुरक्षा

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह चेक पोस्ट लगाए गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों को तैनात किया गया है. 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों सुरक्षा में लगे हैं. इसके अलावा ड्रोन से हर क्षेत्र की नजर रखी जाएगी. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे.

सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए एफआरएस सिस्टम वाली गाड़ियां भी तैनात की जाएगी. अधिकारी ने कहा कि कैमरे डेटाबेस से जुड़े हैं, ताकि अपराधियों की तुरंत पहचान की जा सके. अधिकारियों ने कहा है कि दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. पुलिस की टीम कई सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अभ्यास कर रही हैं. पुलिस अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देंगे.

Also Read: Delhi Assembly Election: 1100 रुपये के लिए मत बेचिए अपना वोट, दिल्ली के वोटरों से केजरीवाल की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >