दिल्ली होटल अग्निकांड: सीढ़ियां संकरी, कमरे जलकर राख, सामने आया लेटेस्ट वीडियो

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड पर सीएम रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट तलब की है. उन्होंने कहा, लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई होगी. इस बीच 4 जून की सुबह गेस्ट हाउस के अंदर का वीडियो सामने आया है. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.

मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टेज के अंदर की का ये वीडियो भीषण आग के बाद का मंजर दिखा रहा है. इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई. आग ने होटल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी तबाही मची. न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सीढ़ियां बहुत संकरी है. होटल के कमरे की छत पूरी तरह से आग से जली हुईं हैं. दीवार का भी बुरा हाल है. बेड जल गये हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर की एक संकरी और व्यस्त गली में स्थित होटल में बुधवार (3 जून) सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि होटल बिना अग्निसुरक्षा एनओसी के चल रहा था. देखते ही देखते आग पांच मंजिला इमारत में फैल गई और लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें : दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये महिला ने लगाई छलांग

आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही था रास्ता

अधिकारियों के मुताबिक, इमारत में आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता था. खिड़कियां हमेशा के लिए सील कर दी गई थीं और मुख्य दरवाजा सेंसर से चलता था. आग लगने के बाद ये सभी कमियां लोगों के लिए जानलेवा साबित हुईं और पूरी इमारत एक तरह से मौत के जाल में बदल गई.

सूत्रों के मुताबिक, मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी लवकेश बजाज ने पूछताछ में दिल्ली पुलिस को बताया कि उसके पास होटल की रोजमर्रा की व्यवस्था देखने का समय नहीं था. उसने संचालन की जिम्मेदारी एक अन्य व्यक्ति को सौंप रखी थी, जो बिलिंग, हिसाब-किताब और मैनेजमेंट संभाल रहा था. बजाज ने यह भी दावा किया कि कमरों का आकार बढ़ाने और अन्य स्ट्रक्चरल चेंज करने की सलाह भी उसी व्यक्ति ने दी थी. पूछताछ में उसने यह भी माना कि परिसर के पास फायर एनओसी नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >