दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Delhi High Court Bomb Threat : दिल्ली हाई कोर्ट को ईमेल से बम की धमकी मिली. इसके बाद हड़कंप मच गया. कोर्ट को फौरन खाली करवाया गया.

Delhi High Court Bomb Threat : दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार को एक ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इसकी वजह से जजों को बाहर जाना पड़ा. बम की धमकी की वजह से कोर्ट रूम को खाली करा दिया गया.

पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी, रजिस्ट्रार जनरल को धमकी भरा ई-मेल सुबह 8.39 बजे प्राप्त हुआ और कुछ जजों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया. कुछ जज ने 11.35 बजे बाहर जाना शुरू कर दिया, जबकि अन्य जज दोपहर 12 बजे तक अपनी-अपनी अदालतों में काम करते रहे. सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कोर्ट परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने को कहा गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो आया सामने

दिल्ली हाई कोर्ट का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को पीटीआई से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कोर्ट परिसर में पुलिस की गाड़ी खड़ी है. वकील हड़बड़ी में गेट की ओर जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी एक्स हैंडल से बिहार में विस्फोट की धमकी, लिखा- रोक सकें तो रोक लें

पुलिस ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल किया लागू

दिल्ली की कोर्ट में बम की धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया. सभी जजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और वकीलों, स्टाफ व लोगों को कोर्ट खाली करने को कहा गया. मौके पर बम निरोधक दस्ते, स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस की कई टीमें तैनात की गईं. कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है और इलाके को सील कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई.

एक वकील ने बताया कि जजों ने खुद धमकी की जानकारी दी. अब कोर्ट परिसर की पूरी जांच और तलाशी की प्रक्रिया चल रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो सुनवाई दोपहर 2:30 बजे से फिर शुरू होगी.फिलहाल सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >