Delhi Flood : दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना नदी का पानी देख डरे लोग, वीडियो आया सामने

Delhi Flood : हरियाणा से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इस स्थिति को देखते हुए अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं. वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि सरकार हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बीच यमुना नदी का एक वीडियो आया है जो लोगों को डरा रहा है. देखें वीडियो.

Delhi Flood : लगातार बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. नदी का वीडियो लोहे के पुल  से सामने आए हैं जहां पर खतरे के निशान को मापा जाता है. जिलाधिकारी शाहदरा के अनुसार, 2 सितंबर को शाम 5 बजे से लोहे के पुल पर ट्रैफिक को आम जनता की आवाजाही के लिए रोक दिया जाएगा. यमुना नदी का वीडियो लोगों को डरा रहा है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

पुराने रेलवे पुल पर बंद होगा यातायात

अधिकारियों ने यमुना नदी के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है, क्योंकि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. अनुमान लगाया गया था कि मंगलवार शाम तक पानी का स्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है. लेकिन सुबह ही यह खतरे के निशान को पार कर गया. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने आदेश दिया है कि पुराने रेलवे पुल (लोहा पुल) पर मंगलवार शाम 5 बजे से यातायात बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें : Gurugram Traffic Jam : गुरुग्राम में महाजाम से लोग परेशान, रेंगती दिखी गाड़ियां, वीडियो आया सामने

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, बाढ़ की चेतावनी जारी होने के समय हथिनीकुंड बैराज से सुबह नौ बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वजीराबाद बैराज से लगभग 38,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. संभागीय आयुक्त नीरज सेमवाल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की संभावना है. सेमवाल ने मीडिया से बात की और कहा, ‘‘हमने संबंधित जिलाधिकारियों को भोजन, बिजली और राहत शिविरों के संबंध में आवश्यक तैयारियों के बारे में सूचित कर दिया है. वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >