Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया को पूछताछ से मिली राहत, कहा- मुझे किया जा सकता था गिरफ्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, मैंने हमेशा सीबीआई को सहयोग किया है, लेकिन दिल्ली के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है क्योंकि हमें बजट तैयार करना है और फरवरी के अंत तक इसे केंद्र सरकार को भेजना है. मुझे पता था कि वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे इसलिए मैंने समय मांगा है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में पूछताछ से राहत मिल गयी है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें आज पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से पूछताछ फरवरी के आखिरी हफ्ते तक टाल देनी की मांग की थी. क्योंकि वह दिल्ली के बजट को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं.

सीबीआई जल्द ही जारी करेगी नई तारीख

सीबीआई अधिकारी ने बताया, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज सीबीआई मुख्यालय में जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं. सीबीआई जल्द ही नई तारीख जारी करेगी.

मनीष सिसोदिया बोले- उन्हें किया जा सकता था गिरफ्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, मैंने हमेशा सीबीआई को सहयोग किया है, लेकिन दिल्ली के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है क्योंकि हमें बजट तैयार करना है और फरवरी के अंत तक इसे केंद्र सरकार को भेजना है. मुझे पता था कि वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे इसलिए मैंने सीबीआई से बजट को अंतिम रूप देने के लिए समय मांगा है. सिसोदिया ने कहा, मैंने सीबीआई को पत्र लिखा है और फरवरी के आखिरी हफ्ते तक के लिए समय मांगा है क्योंकि मैं दिल्ली के बजट को अंतिम रूप दे रहा हूं और यह एक अहम वक्त है. मैंने उनसे कहा है कि मैं फरवरी के आखिरी हफ्ते के बाद आऊंगा.

Also Read: ‘भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची’, मनीष सिसोदिया ने लगाये गंभीर आरोप

फरवरी के बाद पूछताछ के लिए बुलाये जा सकते हैं मनीष सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा, बतौर वित्त मंत्री बजट समय से पेश करना मेरा कर्तव्य है और मैं उसके लिए दिन-रात काम कर रहा हूं. मैंने सीबीआई से फरवरी के आखिरी सप्ताह के बाद प्रश्नों का उत्तर देने की अनुमति देने का अनुरोध किया है.

पिछले साल 17 अक्टूबर को सिसोदिया से हुई थी पूछताछ

आबकारी विभाग का भी कामकाज देख रहे आम आदमी पार्टी सरकार के नेता सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को भी इस मामले में पूछताछ की गयी थी तथा उनके घर एवं बैंक लॉकर की तलाशी ली गयी थी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया को आरोपपत्र में बतौर आरोपी नामजद किया गया है तथा उनके एवं अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अभी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >