Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 7 अप्रैल को AAP का अनशन, समर्थकों से भी खास अपील

Delhi Liquor Scam: शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने लड़ाई छेड़ दी है. पार्टी ने 7 अप्रैल को जंतर-मंतर में अनशन करने का फैसला लिया है. इसकी जानकारी बुधवार को गोपाल राय ने दी है.

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के नेता 7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे. इस दौरान उन्होंने देशव्यापी अनशन का आह्वान किया. उन्होंने कहा, अगर आप दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं, तो आप गिरफ्तारी के खिलाफ सात अप्रैल को अनशन कर सकते हैं. आप कहीं भी, घर पर, अपने शहर में सामूहिक अनशन कर सकते हैं.

गोपाल राय ने ‘आप’ को खत्म करने का लगाया आरोप

गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के उद्देश्य से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार के मंत्री, ‘आप’ सांसद, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी सात अप्रैल को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे. यह एक खुला कार्यक्रम होगा और छात्र संगठन, किसान संगठन, व्यापारी इसमें आकर भाग ले सकते हैं.

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. दूसरे दिन ईडी ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया था, जहां सीएम केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया था. फिर कोर्ट ने 1 अप्रैल तक के लिए ईडी की हिरासत बढ़ाने का फैसला लिया. आखिरी में 1 अप्रैल को कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. फिलहाल अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल नंबर दो में हैं.

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले का ‘सरगना’ बताया

ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में जो जवाब दिया है, उसमें उसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी घोटाले का सरगना और षडयंत्रकारी बताया. ईडी ने कहा, उसके पास जो भी उपलब्ध सामग्री हैं उसके आधार पर केजरीवाल धनशोधन के अपराध के दोषी हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि राजनीतिक दल, जो अपराध की आय का ‘प्रमुख लाभार्थी’ था, ने केजरीवाल के माध्यम से अपराध किया है. ईडी ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से दिल्ली आबकारी घोटाले के सरगना और मुख्य षडयंत्रकारी हैं. अरविंद केजरीवाल सीधे तौर पर आबकारी नीति 2021-22 बनाने में शामिल थे.

Also Read: सीएम केजरीवाल की अर्जी पर दिल्ली HC में फैसला सुरक्षित, ईडी ने लगाए कई गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >