Delhi Excise Policy: बीआरएस नेता के कविता को बड़ा झटका, 15 अप्रैल तक मिली CBI हिरासत

Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के एक मामले में बीआरएस नेता के कविता को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. बता दें, सीबीआई ने विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद शनिवार को जेल के अंदर कविता से पूछताछ की थी.

Delhi Excise Policy: दिल्ली की एक अदालत ने भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता को आज यानी शुक्रवार को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में 15 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. विशेष न्यायाधीश जस्टिस कावेरी बावेजा ने सीबीआई और कविता के वकील की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश जारी किया है. बता दें बीते गुरुवार को सीबीआई ने कविता को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था, जहां उन्हें कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने गिरफ्तारी के बाद रखा है.

सीबीआई ने गुरुवार को किया था गिरफ्तार

शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बीआरएस नेता के कविता को 15 अप्रैल तक सीबीआई रिमांड पर कोर्ट ने भेजा है. बता दें, गुरुवार को के कविता को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था. अदालत ने पांच अप्रैल को सीबीआई को कविता से जेल में पूछताछ की अनुमति दी थी.

ईडी ने के कविता को 15 मार्च को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था. कविता को आपराधिक साजिश और खातों में हेराफेरी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कुछ धाराओं के तहत सीबीआई ने हिरासत में लिया था. सीबीआई ने कविता को आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के साथ धारा 477-ए (खातों में हेराफेरी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (लोक सेवक को रिश्वत देने के आरोप में संबंधित अपराध) के तहत गिरफ्तार किया है.

सीबीआई ने जेल में की थी पूछताछ

इससे पहले सीबीआई ने विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद शनिवार को जेल के अंदर कविता से पूछताछ की थी. बीआरएस नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सएप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी. आरोप है कि आबकारी नीति में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे.

सीबीआई मुख्यालय में होगी कविता से पूछताछ

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को कविता की रिमांड मिल गई है. सीबीआई अब कविता को मुख्यालय स्थित हवालात ले जाकर पूछताछ करेगी. इससे पहले ईडी ने के कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. ईडी ने आरोप लगाया गया है कि आरोपियों में से एक विजय नायर को AAP नेताओं की ओर से साउथ ग्रुप नामक समूह से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Lok Sabha Election 2024: सपा ने जारी की एक और लिस्ट, कौशांबी और कुशीनगर से किया उम्मीदवार का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >