Delhi Encounter : बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही चला दी गोली, पुलिस ने दोनों को ठोका

Delhi Encounter : दक्षिण दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए. इनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. जानें दिल्ली पुलिस ने क्या दी जानकारी?

Delhi Encounter : दक्षिणी दिल्ली के शेख सराय इलाके में बुधवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए. इस मुठभेड़ को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार थे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने गोलियां चला दीं जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान कई गोलियां चलीं. अधिकारी ने बताया कि दोनों लोगों को पकड़ लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि छतरपुर शूटआउट मामले में आरोपी बदमाशों और पुलिस के बीच पांच से ज्यादा गोलियां चलीं. मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों में से एक का नाम दीपक है. दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि दीपक अपने साथी के साथ शेख सराय इलाके में आएगा. जब दिल्ली पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू क��� दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए.

15 मई को दिल्ली के छतरपुर इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार अरुण लोहिया को 10 से 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >