Delhi Election 2025: केजरीवाल के नए ऐलान के पीछे क्या हैं सियासी मायने? किसको होगा फायदा

Delhi Election 2025: दिल्ली में चुनाव से पहले धार्मिक समुदाय को वेतन देने के ऐलान के बाद इस पर सियासत तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने इसे सिर्फ चुनावी जुमला बताया है.

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव की घोषणा होने से पहले आम आदमी पार्टी लगातार नए नए घोषणाएं कर रही है. इसी सिलसिले में आज अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18000 महिना देने का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी ने आज प्रेस वार्ता करके इसका ऐलान किया और 2025 में जीत मिलने के बाद इस योजना को जमीन पर लाने की घोषणा की है.

इस योजना से आप आदमी पार्टी को हो सकता है फायदा

दिल्ली चुनाव से पहले महिला सम्मान योजना, बुर्जोगों को पेंशन देना और पुजारियों के लिए नया ऐलान किया है. इस ऐलान के पीछे बड़ा सियासी चाल माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी इस योजना के सहारे धार्मिक समुदायों को अपने पाले में लाना चाहती है. दिल्ली में लगभग 70% के करीब हिन्दू वोटर्स हैं वहीं 10% के करीब सिख वोटर्स हैं. विपक्षी दलों ने इस योजना को लेकर सवाल खड़ा किया है और आम आदमी पार्टी पर सिर्फ लोगों को बहलाने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें.. Delhi Election: प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप देने में जुटी भाजपा

पहले मौलानाओं को मिलता था वेतन(Delhi Election 2025)

दिल्ली में वक्फ बोर्ड के मौलानाओं को दिल्ली सरकार वेतन देती थी. कुछ दिनों से कई मौलाना वेतन बंद की बात कह रहे हैं और अरविंद केजरीवाल से मांग कर रहे कि पिछले 17 महीनों से उनका वेतन रुका ही सरकार इसे जल्द दें. दिल्ली में चुनाव से पहले मौलानाओं का रुख आम आदमी पार्टी के लिए चुनती बन सकता है और साथ ही आज के ऐलान के बाद पार्टी को अल्पसंख्यक वोटों का नुकसान भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें.. सरकार बनी तो पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये, अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें.. Delhi Election: आप के प्रमुख नेताओं के खिलाफ पूर्व सांसदों को उतार सकती है भाजपा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >