Delhi Election 2025: ‘अमित शाह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को कर दिया तहस-नहस’, केजरीवाल ने लगाया गंभीर आरोप

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला है.

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा, “दिल्ली में 2 सरकारें एक साथ चलती हैं. 10 साल पहले लोगों ने दिल्ली में हमारी सरकार चुनी, हमने स्कूल, अस्पताल, बिजली सब ठीक किया. लोगों ने भाजपा की केंद्र सरकार को एक जिम्मेदारी दी थी, कानून-व्यवस्था और लोगों को सुरक्षा देना, वो जिम्मेदारी केंद्र सरकार और गृह मंत्री की है. गृह मंत्री कौन है? लोगों ने भाजपा और अमित शाह को एक ही जिम्मेदारी दी थी, उसमें भी वो बुरी तरह विफल रहे हैं. आज उन्होंने दिल्ली की हालत खराब कर दी है”. केजरीवाल ने शाह पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा, “दिल्ली के लोगों को सुरक्षा नहीं मिलेगी. मैं उनसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि कुछ ठोस कदम उठाएं”.

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी अमित शाह पर हमला बोला

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “अमित शाह ने पूरी दिल्ली की कानून व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है. दिल्ली में भाजपा का एकमात्र काम कानून व्यवस्था को संभालना है. दिल्ली में आए दिन हत्याएं, रंगदारी और इस तरह के अपराध आम होते जा रहे हैं, हम इन मुद्दों को उठा रहे हैं लेकिन भाजपा कहती है कि सब ठीक है. अगर वे समस्या को स्वीकार नहीं करेंगे तो समाधान कैसे निकालेंगे?. दिल्ली भाजपा के नारे – ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’ पर प्रियंका कक्कड़ कहती हैं, “हम यह बात पहले से ही कह रहे हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो सब कुछ बदल देगी. दिल्ली के लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है, मुफ्त पानी मिल रहा है – भाजपा इन सब चीजों को बदल देगी.

Also Read: Farmers Protest Video : नुकीली सड़क की एक ओर किसान, दूसरी ओर पुलिस, कुछ घंटे का वक्त, अब आगे क्या

अगले साल होगी दिल्ली में चुनाव

साल 2025 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई हैं. नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >