Delhi Election 2025 : महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की एक और ‘रेवड़ी’ बांटेंगे अरविंद केजरीवाल

Delhi Election 2025 : दिल्ली के लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) पूछेगी कि क्या उन्हें मुफ्त सुविधाएं चाहिए? जानें केजरीवाल ने क्या कहा.

Delhi Election 2025 : दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में आम आदमी पार्टी (आप) जुट गई है. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”चुनाव से पहले पार्टी ‘रेवड़ी पर चर्चा’ के तहत 65,000 बैठकें करेगी. पार्टी लोगों से पूछेगी कि क्या उन्हें मुफ्त सुविधाएं चाहिए. दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता की एक और ‘रेवड़ी’ बांटने जा रहे हैं.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”आज से हम ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान का आगाज़ कर रहे हैं. इस अभियान के तहत दिल्ली में 65,000 बैठकें की जायेंगी. इन बैठकों में हमारे पदाधिकारी जनता के बीच में जायेंगे. उनको बतायेंगे कि पार्टी की सरकार जनता को उनके ही पैसे से मुफ्त की 6 रेवड़ियां दे रही है और यदि बीजेपी यहां आ गई तो यह बंद हो जायेंगी. ”

Read Also : Delhi Election 2025 : बीजेपी-कांग्रेस से आए 6 नेताओं को टिकट, देखें आप के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से मुफ्त की 6 रेवड़ियों पर होगी चर्चा

  1. 24 घंटे मुफ़्त बिजली
  2. मुफ्त पानी
  3. अच्छी और शानदार मुफ्त शिक्षा
  4. शानदार मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल
  5. महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा
  6. बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >