Delhi AQI : दिल्ली की हवा में सांस लेना मुश्किल, एरिया वाइज AQI जानें

Delhi AQI : दिवाली के पटाखों के बाद दिल्ली का हवा और ज्यादा जहरीली हो चुकी है. मंगलवार की सुबह अधिकांश इलाके ‘बहुत खराब’ या ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में रिकॉर्ड किए गए. शहर में बढ़ती प्रदूषण के कारण अधिकारियों ने एंटी-पॉल्यूशन कदम और कड़े करने की संभावना जताई है.

Delhi AQI  : सोमवार रात 10 बजे दिल्ली के अधिकांश मॉनिटरिंग सेंटर में प्रदूषण का स्तर ‘रेड जोन’ में दर्ज किया गया, जो बहुत खराब से गंभीर वायु गुणवत्ता दर्शाता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सबसे खराब प्रदूषण वाले चार इलाके थे—द्वारका (417), अशोक विहार (404), वजीरपुर (423) और आनंद विहार (404). यह संकेत है कि राजधानी में हवा लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. मंगलवार सुबह को जानें क्या है हाल.

आज सुबह 7 बजे दर्ज किया गया एरिया वाइज AQI जानें.

स्थानAQI स्तरविवरण
आनंद विहार358बहुत खराब
बावना423गंभीर
बुरारी क्रॉसिंग399बहुत खराब
चांदनी चौक350बहुत खराब
IGI एयरपोर्ट (T3)302बहुत खराब
ITO दिल्ली342बहुत खराब
जहांगिरपुरी407गंभीर
नजफगढ़336बहुत खराब

सोमवार शाम से ही हवा होने लगी थी खराब

दिवाली के दिन सोमवार को दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई. 38 मॉनिटरिंग सेंटर में से 34 का प्रदूषण स्तर ‘रेड जोन’ में था, जो ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता दर्शाता है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 345 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि रविवार को यह 326 था.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : चक्रवात का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र, 23 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश

दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की संभावना है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 0–50 तक ‘अच्छा’, 51–100 ‘संतोषजनक’, 101–200 ‘मध्यम’, 201–300 ‘खराब’, 301–400 ‘बहुत खराब’ और 401–500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को कुछ शर्तों के साथ दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उनके इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी. इसके तहत दिवाली से एक दिन पहले और त्योहार के दिन सुबह छह बजे से शाम सात बजे के बीच और फिर रात आठ बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >