Video : इसे हम गुजराती में कर्म बोलते हैं! आप विधायक पर जूता फेंकने की घटना पर बोले यूजर

Video : जब आम आदमी पार्टी (AAP) के विसावदर विधायक गोपाल इटालिया भाषण दे रहे थे, तभी मंच के पास जमीन पर बैठे एक शख्स ने उनकी ओर जूता फेंक दिया. इटालिया ने खुद को बचा लिया और उन्हें कोई चोट नहीं लगी. देखें वीडियो.

Video : शुक्रवार दोपहर जामनगर में एक जनसभा को संबोधित करते समय आम आदमी पार्टी (AAP) के विसावदर विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामले पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा–गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने BJP और Congress दोनों को हिला दिया है. हम BJP की नाकामियों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन दर्द कांग्रेस को हो रहा है… क्यों?

आगे केजरीवाल ने लिखा– जामनगर में हमारे लोकप्रिय नेता और विधायक गोपाल इटालिया जी पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ने हमला कर दिया. ये हमला साफ बताता है कि गुजरात में BJP–Congress अब AAP के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही हैं. लेकिन दोनों पार्टियां सुन लें – AAP के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं. गुजरात की जनता अब AAP की तरफ जाते हुए बदलाव का मन बना चुकी है, और यही इन दोनों पार्टियों की घबराहट की वजह है. देखें वीडियो.

इटालिया भाषण दे रहे थे, तभी उनकी ओर जूता फेंका गया

सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि जब इटालिया भाषण दे रहे थे, तभी मंच के पास जमीन पर बैठा एक व्यक्ति अचानक खड़ा हो गया. उसने उनकी ओर जूता फेंक दिया. इटालिया ने खुद को बचा लिया और उन्हें कोई चोट नहीं लगी. मंच पर मौजूद AAP नेताओं ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और जमकर पीट दिया. मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सरकारी अस्पताल भेज दिया.

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि यही बंदे ने 2017 में जूता फेंका था. इसे हम गुजराती में कर्म बोलते हैं!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >