दिल का दौरा पड़ने से हरियाणा में 18 हजार लोगों की मौत, कांग्रेस का सवाल- कहीं कोरोना वैक्सीन तो वजह नहीं

Heart Attack Death : हरियाणा में पिछले 6 साल में दिल का दौरा पड़ने से कितने लोगों की मौत हुई? यदि आप इस बारे में जानेंगे तो शायद चौंक जाएंगे. जानें प्रदेश सरकार ने विधानसभा में क्या बताया?

Heart Attack Death: हरियाणा में जनवरी 2020 से जनवरी 2026 के बीच 18 से 45 साल के करीब 18 हजार लोगों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह जानकारी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस के एक नेता के सवाल के लिखित जवाब में दी.

कांग्रेस विधायक ने सरकार से पूछा कि 2020 से अब तक हरियाणा में 18 से 45 साल के कितने युवाओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है, इसका साल और जिलेवार आंकड़ा क्या है? साथ ही यह भी जानना चाहा कि क्या सरकार ने यह जांच की है कि इन मौतों का कोविड-19 संक्रमण या वैक्सीन से कोई संबंध है. अगर हां, तो उस स्टडी में क्या सामने आया और सरकार ने इस पर क्या कदम उठाए.

हार्ट अटैक के कारण कुल 17,973 लोगों की मौत

सदन को बताया गया कि ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया गया. सरकार ने कहा कि जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2020 में ऐसे 2,394 मामले दर्ज किए गए. इसमें बताया कि 2021 में 3,188, 2022 में 2,796, 2023 में 2,886, 2024 में 3,063, 2025 में 3,255 और जनवरी 2026 में 391 लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. इस तरह हार्ट अटैक के कारण कुल 17,973 लोगों की मौत हुई.

यह भी पढ़ें : देश के इस इलाके में मचा हड़कंप, 1 महीने में 18 लोगों को पड़ा दिल का दौरा

मौतों की संख्या किस जिले में कम

हरियाणा के विभिन्न जिलों के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2020 से दिसंबर 2025 तक यमुनानगर जिले में हर वर्ष ऐसी मौतों की संख्या क्रमशः 387, 461, 375, 378, 410 और 389 रही. रोहतक जिले में यह संख्या काफी कम रही. यह क्रमशः 33, 41, 40, 27, 30 और 30 दर्ज की गई, जबकि गुरुग्राम में यह संख्या 113, 105, 116, 114, 93 और 83 रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >